दमोह: दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दमोह और जबलपुर में 3 फर्जी डॉक्टर पकड़े गए
Damoh, Damoh | May 17, 2026 दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दमोह और जबलपुर के अस्पतालों में तैनात तीन फर्जी डॉक्टरों को पकड़ा है। इनमे दो डॉक्टर कुमार सचिन यादव निवासी ग्वालियर और डॉ राजपाल गौर जिला सीहोर को दमोह से और एक डॉक्टर अजय मौर्य को जबलपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है