विभूतिपुर: विभूतिपुर के मुस्तफापुर वार्ड 8 में पंचायत सरकार भवन के पीछे शुक्रवार रात चौंर में लगी भीषण आग
मुस्तफापुर पंचायत के वार्ड 8 स्थित पंचायत सरकार भवन के पीछे देसुआ चौर में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे शरारती तत्वों द्वारा खरहौरी में आग लगाने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय निवासी रामनरेश झा ने तत्काल इसकी सूचना विभूतिपुर थाने को दी।