राजपुर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: हत्याकांड के आरोपियों समेत 17 गिरफ्तार, ₹43500 जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | May 23, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चले अभियान में हत्याकांड समेत अन्य मामलों में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही बहाना अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 43500 रुपए जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में हत्या के प्रयास के मामले में 2, आर्म्स एक्ट में 2 शराब सेवन के मामले में 8 तथा शराब बरामद की के मामले में 5 शामिल है।