घोड़ाडोंगरी: सारणी में 1979 में स्थापित इकाई नंबर-6 का पुराना बॉयलर गिराया गया, अब शुरू होगा नए निर्माण का कार्य, बॉयलर गिरते
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी में पुरानी इकाइयों को हटाने और नए निर्माण की दिशा में काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वर्ष 1979 में स्थापित इकाई नंबर-6 के पुराने बॉयलर को गिरा दिया गया। बॉयलर गिराए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।