भभुआ: मोकरी गांव में गेहूं का पटवन देखने गए किसान की बाइक चोरों ने उड़ा ली
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 मोकरी गांव में गेहूं का पटवन देखने गए किसान का बाइक चोरों ने चुरा लिया। आज शुक्रवार को 5:30 बजे थाना पर दिए गए प्राथमिकी आवेदन में भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी कपिल मुनि पाठक ने बताया कि 30 दिसंबर की रात 9 बजे अपनी पल्सर बाइक से खेत में हो रहे गेहूं के पटवन को देखने के लिए गया हुआ था। रात में बाइक उसने दुसरे के खेत में खड़ा कर चले गए थे।