भभुआ: भभुआ पुलिस ने कचहरी गेट से चोरी के मोबाइल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 भभुआ पुलिस ने चोरी का मोबाइल के साथ कचहरी गेट से युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 4:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक भभुआ वार्ड 19 निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र राजन पटेल बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मोबाइल चोरी हुई थी जहां भभुआ थाना पर आवेदन दिया गया था। युवक द्वारा चोरी के मोबाइल में सिम डालकर चलाया जा रहा था।