फिरोज़ाबाद: रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास झगड़े के बीच बचाव करने पर युवक पर पाइप से किया गया हमला, युवक हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास का बुधवार की देरशाम कहेन्या नामक युवक के साथ मारपीट हुई है। घायल युवक की मानें तो वह मोबाइल चार्जर लेने गया था। इसी दौरान पक्षों में मारपीट हो रही थी। जिसका बीच बचाओ कराने पर सीटू नामक युवक ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया है। युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।