बीना: नगर पालिका की बैठक में प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाली छात्राएं रहीं मुख्य अतिथि, महिला पार्षदों ने बनाई दूरी
Bina, Sagar | Apr 18, 2026 12वीं में प्रदेश मेरिट में 8वाँ स्थान हासिल करने वाली हिमानी ठाकुर और 10वीं में 7वाँ स्थान हासिल करने वाली वैष्णवी रजक को आज नगरपालिका परिषद की साधारण सभा में मुख्य अतिथि बनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लता सकबार और सभी पार्षदों ने इन प्रतिभावान छात्राओं का भव्य सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।