भीलवाड़ा: गोवंश सेवा के लिए आगे आए महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, शेड निर्माण हेतु एक लाख रुपए का सहयोग
भीलवाड़ा। सीताराम गोशाला काइन हाउस में गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 100×40 वर्गफीट के विशाल शेड निर्माण कार्य में एक ऐसी ही प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। “सुख चाहो तो सेवा करो, सुख चाहो तो सुमिरन करो” इस दिव्य संदेश को जीवन में उतारते हुए पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने करुणा और सेवा की मिसाल पेश की।