महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिमर दह सलहा बहेड़ी महाशिवलेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में काशी विश्वनाथ से आए पंडितों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती की शुरुआत की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तालाब के चारों ओर खड़े श्रद्धालु आरती का भक्तिभाव से दर्शन कर आनंद ले रहे थे।