हुज़ूर: भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायकों की विशेष बैठक में अनुशासन का पढ़ाया गया पाठ, CM मोहन यादव व प्रदेश प्रभारी रहे मौजूद
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2025 भोपाल भाजपा कार्यालय में शनिवार को विधायकों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शीर्ष नेताओं ने विधायकों के बिगड़े बोल और अनुशासनहीनता पर सख्त नसीहत दी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।