ललितपुर: करगन निवासी व्यक्ति ने दबंगों पर बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी, मारपीट और जमीन की रजिस्ट्री कराने का लगाया आरोप
ललितपुर के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगन का मामला है जहां पर एक ग्रामीण ने दबंगों पर 15 दिन तक बंधक बनाने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है साथ ही उसकी वेश कीमती जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है