प्रतापगढ़: बेनीपुर नहर पुलिया से अपहरण और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अनस को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बताया की 19 वर्षीय अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।