भिंड नगर: रेल्वे क्रॉसिंग पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, चालक बाल-बाल बचा
भिंड। जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। रविवार को दिनदहाड़े अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने कार चालक अजीत भदौरिया पर आधा दर्जन से अधिक राउंड फायर किए। हालांकि इस हमले में अजीत भदौरिया बाल-बाल बच गया।