ब्यौहारी: आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और तीन मासूमों की मौत: मां पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस को पति के बयानों पर शक
पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार गांव में तीन बेटियों को जहर देकर खुद आत्महत्या करने वाली अनीता सिंह के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि अनीता ने पहले अपनी तीनों बेटियों को कीटनाशक खिलाया, फिर स्वयं जहर खा लिया। घटना में अनीता समेत चार लोगों की मौत हुई।पुलिस के अनुसार वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।