शिवपुरी नगर: राजापुर में मूंगफली निकालते समय थ्रेसर की सापट लगने से युवक का पैर टूटा
वीरसिंह जाटव पुत्र आशाराम जाटव उम्र 32 साल ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार की दोपहर वह अपने ट्रैक्टर और थ्रेसर से मूंगफली की फसल निकाल रहा था। तभी थ्रेसर की सापट निकलकर उसमे लग गई। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया जिसको पहले उपचार हेतु खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते रविवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।