BAGHPAT DESK : बागपात के किशनपुर बराल बस स्टैंड स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
किशनपुर बराल निवासी मोनू लोहान की बस स्टैंड पर हेयर सैलून की दुकान है। बुधवार रात दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
दुकान मालिक मोनू लोहान ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फिटिंग सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थ�
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026