BAGHPAT DESK : बड़ौत के छपरौली ब्लॉक स्थित बोहढ़ा गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए बुलाई गई ग्राम पंचायत की बैठक हिंसक झड़प में बदल गई। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान और विपक्षी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और लात-घूंसे चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह बैठक पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच के संबंध में चल रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के सदस्यों ने पंचायत भवन में वाटर कूलर न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मौके की स्थिति दर्ज करने और साक्ष्य के तौर पर पंचायत भवन की तस्वीरें लेने की मांग की।
आरोप है कि तस्वीरें खींचने को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंस�
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026