आयुक्त वीबी जी राम जी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री तारण प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज आयुक्त-सह-संचालक महोदय वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण द्वारा बस्तर संभाग के समस्त जिलों में संचालित वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संभाग के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, डीसी आवास एवं एपीओ, वीबी-जी राम जी उपस्थित रहे। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
#ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #Chhattisgarh
2 views | Bastar, Chhattisgarh | Aug 25, 2026