घायल जवानों से मिले वन मंत्री श्री केदार कश्यप
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जगदलपुर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की प्रगति की जानकारी ली तथा बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जवानों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी घायल जवानों का उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जवानों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर उपचार के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #Jawan #Jagdalpur
12 views | Bastar, Chhattisgarh | Aug 24, 2026