शाहबाद: बिलहरी की रहने वाली महिला ने मकान पर अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए एसपी से लगाई गुहार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई का प्रार्थना पत्र भेज कर मकान पर किए गए अवैध कब्जे को छुड़वाने की गुहार लगाई है। पीड़िता कई दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही है। उसे 18 फरवरी की शाम को नीली पर्ची भी दी गई थी लेकिन न उसकी रिपोर्ट दर्ज कर की गई और नहीं कोई कार्रवाई की गई जिससे नाराज होकर उसने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की।