शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को बार एसोसिएशन शाहाबाद ने सरकार द्वारा लाए गए अधिवक्ताओं के विरुद्ध बिल के परिपेक्ष में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरिमा सिंह को सौंपा।