मानपुर: असोढ़ के बराटोला में स्कूल के पास पिकअप चालक से मारपीट और लूटपाट, 2 गिरफ्तार, 1 फरार
Manpur, Umaria | Apr 28, 2026 चौंकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस ने असोढ़ के बराटोला स्कूल के पास आराम कर रहे पिकअप वाहन चालक के साथ देर रात मारपीट कर रुपये छुड़ाने के मामले मे कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया वहीं मामले से जुड़ा एक आरोपी फरार है।गिरफ्तार आरोपियो मे बृजेश लोनी एवं राजीव उर्फ मुंडा लोनी दोनो निवासी ग्राम धनवाही शामिल है वहीं एक आरोपी रोहित उर्फ गुंडा लोनी फरार है।