बिहटा: एयरफोर्स गेट के पास पुलिस ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया
Bihta, Patna | May 22, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरफोर्स गेट के पास से पुलिस ने अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को बरामद किया है। बालू लदी ट्रैक्टर को बरामद कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। वही ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।