सिकंदरा: सिकंदरा में डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री व किया वृक्षारोपण
अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मोत्सव सिकंदरा में गुरुवार 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी के आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया।