मनोहरथाना: मनोहर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया, सोशल मीडिया पर एयरगन और पिस्टल वाले लाइटर के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने और अपनी "झूठी शान" दिखाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए। सोशल मीडिया पर पिस्तौलनुमा लाइटर और एयरगन के साथ तस्वीरें-वीडियो वायरल करने वाले गुराडी निवासी तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में मनोहरथाना थानाधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।