पलासी: गांधी जयंती से पहले पलासी के 5 गांवों में सफाई मुहिम चलायी गई
Palasi, Araria | Oct 2, 2026 गांधी जयंती से पहले पलासी प्रखंड के डेंगा, मैना, जुरैल, मधैल और रुपैल गांव में स्वच्छता अभियान चला। एसबीआई फाउंडेशन समर्थित ग्राम सेवा परियोजना के तहत ग्रामीणों और टीम ने गलियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। कूड़ा तय जगह रखने, खुले में कचरा न फेंकने और प्लास्टिक कम करने की अपील हुई। परियोजना प्रबंधक किशन मिंज ने कहा, लक्ष्य ग्रामीणों को जागरूक बनाना है।