बेतिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां जिला सम्मेलन 28-30 जून को नौतन बाजार में होगा आयोजित
आज 26 मई सोमवार सुबह 10 बजे बलिराम भवन बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश क्रांति ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगामी जिला सम्मेलन की घोषणा की, उन्होंने बताया कि पार्टी का 25 वां जिला सम्मेलन 28, 29 और 30 जून को नौतन बाजार, स्थित कामरेड मोहम्मद हारुन नगर, तुलसी शर्मा हॉल, हरिशंकर शाह मंच पर आयोजित किया जाएगा।