ब्यौहारी: बस-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम खमडांड स्थित मऊ पावर स्टेशन के पास दीपक बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार बस का एक्सल टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर बोलेरो से भिड़ गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वीडीओ शुक्रवार रात 8 बजे सामने आया है।