जन्माष्टमी से पहले दुल्हन की तरह सज रहा ग्वालियर, मंदिरों में शुरू हुई भव्य तैयारियां...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ग्वालियर में मंदिरों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख मंदिरों में दो दिन पहले से ही आकर्षक विद्युत सजावट और विशेष साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है। अचलेश्वर महादेव मंदिर में इस बार गरबा, डांडिया और मटकी फोड़ सहित कई कार्यक्रम होंगे, वहीं छप्पन भोग के साथ भगवान अचलनाथ के कृष्ण के बाल स्वरूप में दर्शन होंगे। सनातन धर्म मंदिर के चक्रधर और गोवर्धन मंदिर को भी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार पहली बार BSF बैंड मंदिर परिसर में प्रस्तुति देगा। अगले दिन भगवान की बधाई, पालना, छप्पन भोग और फूल बंगले जैसे आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।