ग्वालियर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा! फर्जी ID-रसीद से बदला मालिकाना हक, 4 पर FIR...
ग्वालियर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में कथित हेरफेर का मामला सामने आने के बाद निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। टैगोर नगर की एक संपत्ति की मूल प्रॉपर्टी आईडी के स्थान पर दूसरी आईडी तैयार कर रिकॉर्ड में मालिक का नाम और कॉलोनी की जानकारी बदलने का आरोप है। नगर निगम की जांच में ई-नगरपालिका की लॉग रिपोर्ट के जरिए रिकॉर्ड में किए गए बदलाव सामने आए, जिसमें तत्कालीन ARI नरेंद्र कुशवाह और तत्कालीन APTO महेंद्र शर्मा की यूजर आईडी के इस्तेमाल की जानकारी मिली। इसके बाद संपत्ति को दूसरे व्यक्ति को बेचने के दौरान ऐसी संपत्तिकर रसीद का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई, जो निगम रिकॉर्ड के मुताबिक कार्यालय से जारी ही नहीं हुई थी। मामले में नगर निगम की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाने में विक्रेता जयनारायण, खरीदार अशोक सिंह, तत्कालीन ARI नरेंद्र कुशवाह और तत्कालीन APTO महेंद्र शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।