जमुई: पाड़ो के पास तेज रफ्तार दो ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर, बाइक भी हुई दुर्घटनाग्रस्त, घटना स्थल पर लोगों की लगी भीड़
Jamui, Jamui | May 21, 2026 पाड़ो के पास तेज रफ्तार दो ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक भी आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में सभी लोग बाल- बाल बच गए, लेकिन दुर्घटना के बाद छोटी- बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। दुर्घटना का वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है।