बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में दबंग ने घर में घुसकर एक महिला के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर महिला के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला ने दबंग के ऊपर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।