बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा खुर्द के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया जमीन पर अवैध निर्माण करने का आरोप
मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा खुर्द के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर जमीन पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा अब जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।