मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कटरा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 15 मई 2025 को क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विपिन पुत्र रमेश निवासी अंनगढ़ रोड को गिरफ्तार कर लिया।