मिर्ज़ापुर: बलापुर गांव में मड़हे में आग लगने से युवती झुलसी व 2 बकरी के बच्चों की हुई मौत, 5 क्विंटल अनाज भी जला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में संदिग्ध हाल में मड़हे में आग लग जाने से दो बकरी के बच्चों की जलकर मौत हो गई। गांव निवासी झल्लू पाल घर के पास सिवान में बकरी पालन करते हैं। बुधवार की सुबह 8:00 बजे आग लगने की उन्हें सूचना मिली थी। आग बुझाने के प्रयास में उनकी पुत्री झुलस गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।