मिर्ज़ापुर: कछवा थाने से चंद कदम की दूरी पर सरकारी बीज भंडार से चोरों ने 18 बोरी यूरिया व 21 बोरी डाई की चोरी की, मौके पर पुलिस
बताते चले कि कछवा थाने से चंद कदम की दूरी पर कछवा डीह खास सरकारी बीज भंडार पर मंगलवार व बुधवार की मध्य रति चोरों ने चोरी की है बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे चौकीदार विक्रेता अंजनी कुमार सिंह जब वहां पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर से माल गायब है उन्होंने फौरन इसकी जानकारी एडियो को दी और पुलिस को सूचना की मौके पर पहुंची कछवा पुलिस कार्रवाई में जुटी