मिर्ज़ापुर: सिवान में पारिवारिक कलह से तंग बुजुर्ग ने कुएं में कूदकर दी जान, पत्नी और बच्चों से चल रहा था विवाद
कछवा थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग बुजुर्ग ने घर से कुछ दूरी पर स्थित सिवान में कुएं में कूद कर जान दे दी। कुएं के पास घास काट रही महिलाओं ने परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिछले कई दिनों से पत्नी और बच्चों से मृतक का विवाद चल रहा था।