रौन: डिप्टी कलेक्टर कविता यादव ने कन्या छात्रावास में वाटर कूलर का किया शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा शीतल जल
Ron, Bhind | May 14, 2026 भिण्ड डिप्टी कलेक्टर कविता यादव ने शासकीय महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की बालिकाओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार स्थापित इस वाटर कूलर से अब छात्रावास की बालिकाएं गर्मी में राहत पा सकेंगी।