समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 जुलाई 2026
संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक
आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में जिले में मॉनसून अवधि के दौरान संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आपदा प्रबंधन के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को चौबीसों घंटे (24x7) क्रियाशील कर दिया गया है।
मौसम व वर्षापात की सटीक निगरानी हेतु जिले की सभी 142 पंचायतों में स्वचालित वर्षामापी यंत्र कार्यरत हैं।
संभावित प्रभावित 6 अंचलों में आवागमन सुनिश्चित करने हेतु 87 निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा किया गया है। तत्काल राहत कार्यों के लिए वर्तमान में जिला स्तर पर 5,684 पॉलीथीन शीट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जिले में विस्थापितों के लिए 54 बाढ़ राहत शिविर और मूलभूत सुविधाओं से युक्त 33 सामुदायिक रसोई केंद्र चिह्नित हैं।
प्रभावित परिवारों को वितरित किए जाने वाले ड्राई राशन पैकेट व फूड पैकेट के लिए दरें एवं गोदाम निर्धारित हैं।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में स्थाई SDRF टीम और अस्थाई NDRF टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के सुरक्षात्मक एवं संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसका निरंतर अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमें गठित कर अस्पतालों में 73 प्रकार की आवश्यक मानव दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पशुओं की सुरक्षा और चिकित्सा के लिए 11 पशु शिविर, 11 MVU वाहन तथा 44 प्रकार की दवाएं भंडारित हैं।
सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु कृषि फीडरों में 14 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20-22 घंटे निर्बाध बिजली दी जा रही है।
सिंचाई प्रबंधन के तहत सोन नहर और गंगा पंप नहर प्रणालियों द्वारा अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि बाढ़ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी तरह की आवश्यक तैयारियाँ संबंधित पदाधिकारी समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य संचालित किया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Disaster Management Department Govt. of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar #topfollowers
1 views | Buxar, Bihar | Jul 6, 2026