शिवपुरी जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ गलत काम करने वाले आरोपी मनोज भट्ट को तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।