कुरडेग: कुरडेग खालीजोर में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से की शिकायत
कुरडेग के ख़ालीजोर गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर बुधवार को 12:00 बजे अंचल अधिकारी सह सीडीपीओ किरण डांग को ग्रामीणों ने ज्ञापन सोपा। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को चुनावी प्रक्रिया में किसी को जानकारी नहीं दी गई ।चुपचाप तरीके से पूर्व की सेविका द्वारा सादे कागज पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराया जो की जांच का विषय है।