बेगूसराय: बेगूसराय में दुर्गापूजा के मद्देनज़र DM-SP ने किया फ्लैग मार्च, विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बेगूसराय में दुर्गापूजा के मद्देनजर DM रिची पांडे एवं एसपी मनीष ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान आमलोगों से विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. फ्लैग मार्च ट्रैफिक चौक से शुरू होकर कचहरी रोड, कालीस्थान होते हुए विष्णुपुर तक निकाला गया.