रहुई: गोबरिया मोड़ के पास पुलिस ने दो चोरों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Rahui, Nalanda | Jun 10, 2025 रहुई थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के गोबरिया मोड़ के पास से इलाके में चोरी कर आतंक फैला रहे दो चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान रहुई बाजार निवासी पिंटू कुमार उर्फ फकीरा यादव व पटना जिला के दीदारगंज निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक मोबाइल और एक कटर को बरामद.