रहुई: गंगा बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर से लाखों रुपए के जेवरात चुराए
Rahui, Nalanda | Jun 9, 2025 वेना थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर से लाखों रुपए की जेवरात की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी सुरेंद्र यादव ने सोमवार को सोमवार को सुबह 11 बजे बताया कि बीते पांच जुन को घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर सपरिवार अपने पड़ोसी प्रमोद यादव के पुत्री के शादी में हरनौत गए हुए थे। वहां से पुनः सपरिवार ससुराल चले गए।