महसी: महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर के बाद आज बाजारों में दिखी रौनक, दीपावली का सामान खरीदने निकले लोग, पुलिस बल तैनात
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बाजारों में रौनक देखने को मिली, लोग दीपावली का सामान खरीदने के लिए बाजारों में निकले। दरअसल 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद से महाराजगंज कस्बे की रौनक गायब हो चुकी थी। लेकिन आज दीपावली त्यौहार के अवसर पर महाराजगंज कस्बे में रौनक देखने को मिली।