महसी: खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में थानाध्यक्ष ने गरीब बच्चों को वितरित की मिठाई, पटाखे और मोमबत्तियां
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर गरीब बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार साझा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने गरीब बच्चों को मिठाई का पैकेट, पटाखे और मोमबत्ती वितरित की। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की, कि भाईचारे के साथ दीपावली का त्योहार मनाए। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।