महसी: महाराजगंज कस्बा में एसपी वृंदा शुक्ला ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बा में बुधवार शाम करीब 5 बजे के आसपास एसपी वृंदा शुक्ला ने, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ रवि खोखर व थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी सहित भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।