दतिया: स्वच्छ भारत मिशन की पोल: बिल्हारी खुर्द में गंदगी का अंबार, नालियां जाम, मुख्य मार्ग बदहाल, लगे आरोप #JANSAMASYA
Datia, Datia | Apr 18, 2026 गांव बिल्हारी खुर्द की ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की हकीकत सवालों के घेरे में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के बावजूद यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव की नालियां पानी से लबालब भरी हुई हैं और जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती हैं।