दुधि: रेणुकूट में छत की शीट तोड़कर आर्यन मोबाइल दुकान में दूसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
रेणुकूट बाजार में गांधी मैदान के पास स्थित आर्यन मोबाइल दुकान में चोरों ने एक बार फिर छत की शीट तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से हजारों रुपये की नकदी के साथ मोबाइल के पार्ट्स व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।